पृष्ठ

रविवार, 13 मार्च 2011

पशुओं में जेर अटकने का नायाब समाधान

 
नवजात शिशु को तत्काल और बार-बार दूध पिलाने से बहुत मामलों में होता है समाधान
बच्चे द्वारा माँ के स्तनों के स्पर्श से निकलने वाले हार्मोन से होता है कमाल
मथुरा। इस समय पशुओं का ब्यांत तेज है। गाय, भेस आदि पशु इस सीजन में सर्वाधिक गर्भ  काल पूर्ण करते हैं। पशुओं का जेर अटकने की समस्या भी आम होती है। पशु पालकों को यह नहीं पता कि नवजात शिशु को माँ का दूध तत्काल और बार-बार पिलाने में भी  जेर अटकने की समस्या के समाधान का राज छिपा है।
वेटरिनरी विश्वविद्यालय के मादा पशुरोग विज्ञान विभाग के विभागाध्याक्ष डा. अतुल सक्सेना ने बताया कि पशुपालकों में बहुतसी भरांतियाँ होती हैं। उन्होंने बताया कि कई बार दो से 10 घण्टे में जेर डालते हैं। जेर को थैलाछाप चिकित्सकों से खिंचवाने में पशु के  गर्भाशय में घाव हो सकते हैं। जेर यदि देरी से निकलता है तो कोई परेशानी नहीं। करना यह चाहिए कि कुशल चिकित्सक से गर्भाशय में एक गोली डलवाते रहनी चाहिए। पशु के शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण जेर अटकने की समस्या खड़ी होती है।
उन्होंने बताया कि अधिकांश मामलों में जेर अटकने का समाधान बिल्कुल सामान्य है। उन्होंने बताया कि पशु के बच्चा जनने के तत्काल बाद शिशु को सहारा देकर माँ के स्तनों से लगाना चाहिए। यह प्रक्रिया बार-बार दोहराने से बगैर दवा के भी जेर अटकने का समाधान हो सकता है।
उन्होंने बताया कि जिस समय बच्चा माँ का दूध पीने का प्रयास करता है माँ के शरीर में आक्सीटोसिन हार्मोन बनता है। यह हार्मोन शरीर में क्रमकुंचन (सिकुड़न) का कार्य करता है। बच्चेदानी के सिकुड़ने से जेर को गर्भाशय के बाहर निकलने में आसानी होती है। गर्भाशय के बार-बार सिकुड़ने से उसकी दीवारों पर चिपका जेर छूट जाता है। 

10 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत कारगर तरीका है आपका

    जवाब देंहटाएं
  2. Bhains ki jer attack Gayi Hai Kya Kare kaun si dawai ka istemal kar rahe please Doctor ji Hame Bataye dudh bhi Kahi kam de rahi hai

    जवाब देंहटाएं
  3. Sir ji Hmari
    gay ki jer Kuch girgyi or Kuch rh gyi to koe dwae btao ji

    जवाब देंहटाएं
  4. sir ji meri bhains time se 10 din phele hi bacha nikalwana pada tha or zer bhi niklwayi hai. uske bad se bhains ne kuch nhi khaya 15 din ho chuke hai docotrs ko dikha chuka hu par kuch nhi ho rha bhains bilkul bhi kcuh nhi khati pani pe leti hai bis. please advise kare

    जवाब देंहटाएं
  5. गाय जर नहीं डाल रही है 13 घंटे ही गए

    जवाब देंहटाएं